आज की इस पोस्ट के द्वारा इटली में रहने वाले इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जनक काउंट सीजर मैटी की बनाई हुई औषधि S1 या Scrofoloso1 औषधि के कार्यों पर प्रकाश डाला जाएगा तो आइए जानते है।
स्क्रोफोलोसो 1 Cochlearia Cp or S1 का कार्य क्षेत्र
By- Dr Ashok Kumar Maurya | january 8, 2022
Click here to Join» Whatsapp Telegram
S1 क़ो यूनिवर्सल रिमेडी कहा गया है लेकिन अनेक चिकित्सकों के विचार और पुस्तकों के आधार पर यह कहा जा सकता है यह रिमेडी यूनिवर्सल नहीं है यदि यूनिवर्सल होती तो सभी को दी जा सकती थी । बहुत सारे चिकित्सकों का कहना है यह रिमेडी सभी को सूट नहीं करती है बहुत सारी पुस्तकों में भी लिखा है कि जब S1 सूट न करें तो S2 या L1 का प्रयोग करना चाहिए या A3 का प्रयोग करना चाहिए किसी किसी ने S5 का प्रयोग करने के बात की है।
उपरोक्त सारी बातों को ध्यान में रखकर यह कहा जा सकता है कि वर्तमान में औषधि बनाने के तरीकों से बनी औषधियों में S1 यूनिवर्सल नहीं है। इसीलिए मैं अक्सर यह बात करता हूं की वर्तमान ढंग से बनी औषधियों में S1 नहीं L2 यूनिवर्सल है क्योंकि L2 में S1 ,L1, A3 तीनो शामिल है।
यह भी पढ़ें : फार्मेसी (भेषजी) का इतिहास
S1 यूनिवर्सल है यह ISO की बुक में भी लिखा हुआ है। यहां सवाल यह खड़ा होता है कि फिर गलती कहां है?
हमारी औषधियां कोहोबेशन मेथड से तैयार होती है जो सभी को दी जा सकती है। औषधियों को एक दूसरे के साथ भी आसानी से मिलाया जा सकता है। अभी तक के रिजल्ट में हमें एक भी रोगी ऐसा नहीं मिला जिसने कोई शिकायत बताई हो।
S1 का औषधीय क्षेत्र
S1 का औषधि क्षेत्र बहुत विस्तृत है लेकिन यहां पर कुछ प्रमुख क्षेत्रों का ही वर्णन किया जाएगा:------
दर्द, सूजन , खांसी , दमा, बदहजमी , पेट दर्द , सफेद दाग, खाज -खुजली व अन्य चर्म रोग , पेचिश , ज्वार , मिचली , कमजोर याददाश्त , विटामिन B12 की कमी , डायबिटीज, कमजोर इम्यूनिटी, लिम्फ नोड का फूल जाना , सर्वांग शोथ , कैंसर , जख्म आदि लाभकारी है । इसके अतिरिक्त डाइल्यूशन भेद से इसके द्वारा अन्य बहुत सारे रोगों का उपचार किया जा सकता है ।
यह भी देखें: इलेक्ट्रो होम्योपैथी औषधियां ऑडफोर्स या एंजाइम्स?
यह भी पढ़ें: क्या है पॉजिटिव निगेटिव दवा व रोग ?
इसे कंप्रेस लिक्विड तथा गोलियो में प्रयोग किया जा सकता है ।
इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्दति की औषधि S1 में प्रयोग किये जाने वाले सभी पौधों की लिस्ट
No. | E.H Plant's Name | Part |
---|---|---|
1 | Cochlearia Officinalis | 10 |
2 | Hydrastis Canadensis | 10 |
3 | Matricaria Chamomilla | 10 |
4 | Nasturtium officinale | 10 |
5 | Scrophularia Nodosa | 10 |
6 | Smilax Medica | 10 |
7 | Strychnos Nux Vomica | 10 |
8 | Tussilago Farfara | 10 |
9 | Veronica Officinalis | 10 |
यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रो होम्योपैथी सीक्रेट रिमेडी
यह भी पढ़ें: एन्ज़ाइम , जैव उत्प्रेरक या अभिषव