विटामिन बी12 शरीर को कई खतरनाक बीमारियों से बचाता है। Vitamin B12 in Hindi
हम सभी संतुलित आहार के छह घटकों को जानते हैं। इन छह तत्वों में विटामिन और खनिज शामिल हैं। हालांकि, विभिन्न प्रकार के विटामिन हैं। विटामिन न केवल सब्जियों और फलों में बल्कि पशु स्रोतों में भी पाए जाते हैं। विटामिन बी-12 पशु स्रोतों से प्राप्त विटामिन है।
विटामिन बी12 शरीर को कई खतरनाक बीमारियों से बचाता है। अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी है, तो इससे डिमेंशिया, एनीमिया और हड्डियों की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। विटामिन बी12 की कमी मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करती है। इसके अलावा, शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए विटामिन बी12 महत्वपूर्ण है। विटामिन बी12 शरीर को फोलिक एसिड की आपूर्ति करने में भी मदद करता है।
उम्र के साथ जोखिम बढ़ता जाता है। बहुत से लोग गैस की गोलियां अक्सर या महीनों तक लेते रहते हैं। इससे विटामिन बी-12 की कमी भी हो सकती है।
शाकाहारियों को विटामिन बी-12 की कमी का अधिक खतरा होता है। गर्भनिरोधक गोलियां लेने वाली महिलाओं को भी इसका खतरा होता है। शराब से विटामिन बी-12 की कमी का खतरा भी बढ़ जाता है। पेट और आंतों के कुछ रोगों वाले लोगों में विटामिन बी-12 की कमी होती है।
विटामिन बी-12 की कमी से भूलने की बीमारी, कमजोरी, चक्कर आना, चिंता, अवसाद आदि हो सकते हैं। एनीमिया भी हो सकता है। एनीमिया के कारण रोगी कमजोर हो जाता है, थक जाता है और थोड़े प्रयास से सांस लेने में तकलीफ होती है, छाती में धड़कन होती है। आप पेट की समस्या से पीड़ित हो सकते हैं, आपको कब्ज हो सकता है।इस विटामिन की कमी से बिना किसी कारण के अचानक झुनझुनी, सुन्नता या बिजली का झटका लग सकता है। यह धुंधली दृष्टि, धुंधली दृष्टि, भूरे या गिरते बाल, सामान्य नाखून के रंग का नुकसान और त्वचा की समस्याओं का कारण बन सकता है। लंबे समय तक विटामिन बी-12 की कमी से न्यूरोलॉजिकल समस्याएं हो सकती हैं। नतीजतन, चलना और संतुलन बनाए रखना मुश्किल है। एनीमिया या तंत्रिका संबंधी समस्याओं के लिए डॉक्टर से सलाह लें।
विटामिन बी-12 कहाँ से प्राप्त करें
अगर हमे विटामिन बी12 की कमी से बचना है तो संतुलित आहार में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करना होगा जिनमे विटामिन बी12 की प्रचरता होती है अपने दैनिक आहार में दूध, मांस, यकृत, अंडे जैसी पशु सामग्री को शामिल करना चाहिए। विटामिन बी-12 शंख (जलीय जानवर) और समुद्री मछली (सामन, सार्डिन) में भी पाया जाता है। कई शाकाहारी खाद्य पदार्थों में भी विटामिन बी12 की प्रचरता होती है अतः वेजिटेरियन लोगों के लिए भी हालांकि, मांस विटामिन बी-12 का सबसे अच्छा स्रोत है।
छोटे बच्चों में बौद्धिक विकास की बहुत अधिक जरूरत होती है उन पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
परिवार के बड़े सदस्यों पर भी ध्यान दें। गर्भावस्था और प्रसव के लिए विटामिन बी-12 आवश्यक है.।
कौन सी चीजों में पाया जाता है विटामिन बी-12
1- सोयाबीन
सोयाबीन में प्रचुर मात्रा में विटामिन बी-12 होता है। विटामिन बी-12 के लिए आप सोया मिल्क, सोयाबीन का ऑयल या टोफू भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
2- डेयरी प्रोडक्ट्स
दूध, दही और पनीर में विटामिन बी12 होता अतः इन्हें भोजन के साथ शामिल कर विटामिन बी-12 की कमी को पूरा किया जा सकता है। दही में विटामिन बी-1, बी-2 और बी-12 पाया जाता है दूध में अच्छी मात्रा में विटामिन बी-12 पाया जाता है। पनीर से प्रोटीन कैल्शियम और विटामिन बी-12 भरपूर मात्रा में मिलता है।
3- अंडा
शरीर में विटामिन B-12 की कमी को दूर करने के लिए आपको रोजाना कम से कम 2 अंडे जरूर खाने चाहिए
रोजाना की जरूरत का 46% विटामिन B12 दो अंडों में पाया जा सकता है अतः रोजाना 2 अंडों को खाकर विटामिन B12 की जरूरत को पूरा किया जा सकता है।
4- ओट्स
ओट्स एक पौष्टिक खाद्य पदार्थ है जो की कई प्रकार के पौष्टिक अनाजों को मिला कर बनाया गया मिश्रण है ओट्स खाने के कई फायदे मिलते हैं। ओट्स से न सिर्फ वजन कम होता है बल्कि भरपूर फाइबर और विटामिन्स मिलते हैं. ओट्स विटामिन बी-12 का अच्छा सोर्स है। ओट्स खाने से हेल्थ भी अच्छी रहती है। अतः ओट्स का उपयोग हम सभी के लिये हितकर विकल्प हो सकता है
5- मशरुम
आज के समय में मसरूम के उत्पादन की मात्रा में बढ़ोतरी हुई है लोगों ने मशरूम के गुणों को पहचान कर इसे अपने भोजन की लिस्ट में सामिल कर लिया है इसकी मुख्य वजह यह है की मशरूम की सब्जी में पौष्टिक तत्वों की प्रचुरता और इस खाद्य पदार्थ की एक मुख्य बात है की मशरूम को पकाते समय इसके पोषक तत्व उड़ते नहीं हैं मशरूम को विटामिन बी-12 का अच्छा सोर्स है। मशरूम में विटामिन बी-12 के अतरिक्त प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा मशरूम में घुलनशील बीटा-ग्लुकन होता है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
6- पनीर
खाने में पनीर से न सिर्फ प्रोटीन और कैल्शियम मिलता है बल्कि विटामिन बी-12 भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. आप विटामिन बी-12 के लिए कॉटेज चीज़ का सेवन कर सकते हैं. वेजिटेरियन लोगों के लिए पनीर अच्छा ऑप्शन है।
7- ब्रोकली
ब्रोकली को विटामिन बी-12 की पूर्ति के लिए आप खाने में शामिल कर सकते हैं. ब्रोकली में विटामिन बी-9 यानि फोलेट भी अच्छी मात्रा में होता है. जो कि शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है।
8- मछली
विटामिन बी-12 और विटामिन ई की अच्छी मात्रा मछली में पाई जाती है इसके लिए आप खाने में साल्स फिश और झींगा मछली को जरूर शामिल करें।
9- चिकन
नॉनवेज खाने वालों के लिए इसके लिए कई विकल्प हैं भोजन में चिकन शामिल कर आप विटामिन बी-12 की कमी को पूरा कर सकते हैं. चिकन में विटामिन बी-12 और विटामिन बी-9 पाया जाता है. चिकन से आप विटामिन बी-12 की रोजाना की जरूरत को पूरा किया जा सकता है।
10- चुकंदर
चुकंदर विटामिन, कैल्सियम, आयरन से भरपूर सब्जी है जिसे आहार की लिस्ट में शामिल कर लेना चाहिए बहुत से लोग इसके कसैले स्वाद के कारण पसंद नही करते। इसे भोजन के साथ सलाद के रूप में आसानी से लिया जा सकता है। चुकंदर में स्वास्थ्यवर्धक कई गुण होते है। कई अध्ययनों से यह साबित हुआ है कि चुकंदर का रस स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है।
11- बटरनट स्क्वाश:
बटरनट स्क्वाश एक बेल पौधे पर आधारित सब्जी है. तकनीकी रूप से इसे एक फल के रूप में वर्गीकृत किया जाता है लेकिन खाना पकाने में इसे सब्जी के रूप में माना जाता है.
बटरनट खनिजों से भरपूर है, बटरनट स्क्वाश में प्रचुर मात्रा में विटामिन बी 12 पाई जाती है.
12- आलू:
आलू एक ऐसी सब्जी है जिसका उपयोग पूरी दुनिया मे से सबसे अधिक किया जाता है। आलू में एक और विशेष बात यह है कि यह हर सब्जी के साथ मिक्स हो जाता है और उस सब्जी को लाजवाब बना देता है।भोजन के रूप में तो हम इसका उपयोग करते है ही हैं, इसमें कई औषधीय और सौंदर्य संबंधी गुण भी हैं. आलू पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। आलू में विटामिन बी12 भी पाया जाता है।
सबसे ज्यादा स्टार्च आलू में पाया जाता है. शरीर में क्षार की मात्रा को आलू बरकरार रखता है, आलू क्षारीय होता है। आलू में सोडियम, पोटैशियम, विटामिन 'ए', बी 12 और ‘डी’ काफी मात्रा पाया जाता है। इसके अलावा आलू में मैग्नीशियम फास्फोरस, लोहा, और जस्ता भी होता है। आलू में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं. जो फ्री रेडिकल डैमेज से बचाते है।
13- ब्लूबेरी
त्वचा की सुंदरता को बढ़ाने के लिए और विटामिन बी12 की पूर्ति के लिए ब्लूबेरी एक उपयोगी फल है। ब्लूबेरी में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं।
ब्लूबेरी हमारे स्वास्थ्य के लिए कई फायदे हैं. ब्लूबेरी वजन को कंट्रोल करने में बहुत फायदेमंद है ब्लूबेरी पाचन शक्ति को बढ़ाने में, तनाव को दूर करने में , कैंसर, मधुमेह आदि के रोगियों केलिए उपयोगी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।